फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अत्यधिक रक्तस्राव के कारण हुई थी प्रसूता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के निजी अस्पताल में पिछले दिनों प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में जांच पूरी हो गई है। चार सदस्यीय टीम को जांच में कई खामियां मिली हैं। हालांकि टीम ने अभी अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपी है।
विज्ञापन

उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण गर्भाशय फटने से अत्यधिक रक्तस्राव का झटका को बताया गया है। जैत गांव निवासी कमलेश यादव की पत्नी ममता को प्रसव पीड़ा होने पर 22 जुलाई को कम्हारी स्थित जीवनदीप अस्पताल में भर्ती किया गया था।
वहां 23 जुलाई को ऑपरेशन के बाद ममता ने बच्चे को जन्म दिया। बताते हैं कि प्रसव के बाद तबीयत बिगड़ने लगी। अत्यधिक रक्तस्राव से शरीर में खून का स्तर काफी नीचे आ गया। बाद में तीन यूनिट रक्त भी चढ़ाया गया, मगर स्थिति नहीं सुधरी।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर मरीज को वाराणसी रेफर किया गया, मगर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
उधर, डीएम बद्रीनाथ सिंह ने भी इसे गंभीरता से लेते हुए डॉ. जीएस यादव के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम गठित कर तीन दिन में रिपोर्ट तलब की थी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक टीम को जांच में कई खामियां मिली हैं। ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरते जाने की भी बात सामने आई है।
जिस चिकित्सक ने महिला का ऑपरेशन किया, उसके पहले से भी विवादों में रहने की चर्चा है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी स्पष्ट रूप से महिला के मौत की वजह बाएं गर्भाशय के फटने से अत्यधिक रक्तस्राव के कारण लगे झटके को दर्शाया गया है। महिला के पति कमलेश शंकर ने इस मामले में एसपी से मिलकर कार्रवाई की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें