फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: घर में फंदे से लटकता मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत ग्राम पंचायत मदार के कठपुरवा में मंगलवार को घर में महिला का फंदे पर लटकता शव मिला। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मदार के कठपुरवा टोला निवासी सूरज पासी की पत्नी आंचल (30) मंगलवार के घर में अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य काम पर गए थे। दोपहर में लौटने पर आंचल का शव घर में बड़ेर के सहारे फंदे पर लटकता दिखा। ग्राम प्रधान ब्रजेश पांडेय ने बताया कि महिला को फंदे से उतारकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
सदर कोतवाल सत्येंद्र राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मायके वालों को सूचना दी गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें