फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली में मोदी-योगी पिचकारी और केशरिया गुलाल की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। चुनाव नतीजों के साथ भगवा रंग हर तरफ छा गया है। रंगों के त्योहार होली पर भी इसका असर साफ दिख रहा है। इस बार होली में केशरिया गुलाल की जबरदस्त मांग है। मोदी-योगी के नाम वाली पिचकारी और मुखौटे भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। होली नजदीक आने के साथ दुकानें सजने लगी हैं। पिचकारी, अबीर, गुलाल और रंगों की बिक्री बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

जिले में 18 मार्च को होली मनाई जाएगी। इस बार जनपद में कुल 1478 स्थानों पर होलिका दहन की तैयारियां जिला प्रशासन ने कर ली है। वहीं चिह्नित स्थलों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती भी होगी। कारोना के कारण तीन वर्षों से होली का पर्व काफी फीका पड़ गया था। अब कोरोना का प्रभाव बहुत कम है। ऐसे में इस साल होली को लेकर खासी रौनक दिख रही है। राबर्ट्सगंज नगर के धर्मशाला चौक, मेन चौक, गुरुद्वारा सहित कई स्थानों पर जगह-जगह पिचकारी, पटाखे और अबीर-गुलाल की दुकानें सज गई है। इस बार बाजार में कई तरह की पिचकारियां आ गई हैं। जिन्हें लोगों में काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं बैटरी लगी इलेक्ट्रानिक पिचकारियां हैं, जिनमें गाना भी बज रहा है। बंदूक के आकार की पिचकारियां भी लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीं मोदी-योगी गुलाल, मोदी-योगी मुखौटा, इनकी फोटो लगी टोपी काफी बिक रही है।
तीन दिन में दस क्विंटल बिक गया केशरिया गुलाल
वैसे तो बाजार में कई तरह के रंग और गुलाल मौजूद हैं, लेकिन इस बार लोगों में केशरिया कलर काफी पसंद किया जा रहा हैं। व्यापारी वर्ग इसे वर्तमान सरकार से जोड़ कर भी देख रहे हैं। वहीं स्थिति यह है की केशरिया कलर की मांग काफी है, लेकिन व्यापारियों के लिए इसकी आपूर्ति करना मुश्किल हो गया है। स्थिति यह है कि यह मुश्किल से ही प्राप्त हो रहा है। बाजारों में भी रौनक देखने को मिल रही है। इस बार हर्बल अबीर, स्मोक अबीर, स्प्रे कलर की मांग भी अधिक है। लोग बाजारों से गोझिया कटर, चिप्स, पापड़, नमकीन आदि खाने पीने का सामान खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

राफेल पिचकारी की डिमांड
इस बार बाजार में राफेल पिचकारी भी आ गई है, जो करीब तीन फीट लंबी है। इसकी किमत पांच सौ से लेकर छह सौ तक है। महंगी होने के बाद भी यह पिचकारी लोगों में काफी पसंद की जा रही है। वहीं पाईप पिचकारी, प्रेशर पिचकारी, कमल पिचकारी, मोदी-योगी पिचकारी, जोकर मुखौटा, कई तरह की विग जिसमें जटा, मूंछ, मलिंगा, मुर्गा बिग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें