फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मंत्री जी, छह सौ ग्राम का बोरे का एक किलो वजट काट रहे केंद्र प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। सरकारी धान क्रय केंद्रों पर बोरे का वजन अधिक काटेने को लेकर प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंपा। मामले में हस्तक्षेप करते हुए बोरे का वजन कम काटने की मांग की गई।
विज्ञापन

शनिवार को प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल तहसील क्षेत्र के कोरट गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। मौके पर जिला सहकारी बैंक मिर्जापुर-सोनभद्र डायरेक्टर संतोष कुमार सिंह ने प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि धान क्रय केंद्रों पर मनमानी ढंग से कार्य किया जा रहा है। तौल के समय जूट की बोरे का वजन 600 ग्राम की जगह एक किलो बताकर कटौती की जा रही है। इस कारण किसानों का नुकसान हो रहा है। किसानों में इस बात को लेकर आक्रोश बढ़ रहा है। इसे लेकर क्रय केंद्र प्रभारियों और किसानों में आए दिन कहासुनी होती रहती है। प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल ने शिकायत के निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें