फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी से कटकर अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुअरिया रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास शुक्रवार को एक व्यक्ति मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

डूमरा गांव निवासी हीरामन (42) पुत्र सुखाड़ी शुक्रवार को सुबह किसी काम से महुरिया रेलवे स्टेशन तरफ गए थे। स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास वे मालगाड़ी की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौत हो गई। करीब 10:30 बजे उनका रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत अवस्था में शव मिला। आस-पास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना महुअरिया रेलवे स्टेशन के कर्मियों को दी। रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें