फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतीश बने राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राज्य कर्मचारी संघ वार्षिक निर्वाचन शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में हुआ। इसमें सर्वसम्मति से सतीश चंद्र वर्मा को जिलाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा महेंद्र राम उपाध्यक्ष, प्रहलाद कुमार निगम मंत्री, अल्ताफ अली संयुक्त मंत्री, इंद्रासन सिंह यादव कोषाध्यक्ष और बाबूलाल को संप्रेक्षक निर्वाचित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसीएमओ डॉ. प्रेमनाथ और विशिष्ट अतिथि उदयनाथ सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया। अध्यक्ष सतीश चंद्र वर्मा ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। चुनाव प्रक्रिया लैब टेक्निशियन संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ अरुण चौबे, मनोज, पुष्पेंद्र शुक्ला, दिवाकर, दिनेश, डॉ. विनोद, डॉ. जयवर्धन, रेखा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें