फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। वाह्य न्यायालय दुद्धी में बने विभिन्न न्यायालय भवनों में न्यायिक अधिकारियों की तैनाती की मांग को लेकर दुद्धी बार के अध्यक्ष कैलाश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपा। यहां की समस्याओं से भी अवगत कराया।
विज्ञापन

ज्ञापन में प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सोनभद्र जिला मुख्यालय से तहसील दुद्धी स्थित वाह्य न्यायालय 80 किमी दूर प्रदेश के अंतिम छोर पर है। यहां गरीब वादकारियों के हित में एक अपर जनपद न्यायधीश व एक अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और न्यायिक मजिस्ट्रेट स्तर के न्यायालय की स्थापना की गई है। इसके लिए मानक के अनुरूप उपलब्ध कोर्ट रूम के भी हस्तानांतरण की प्रक्रिया चल रही है। इन न्यायालयों में पीठासीन अधिकारियों की तैनाती न होने से क्षेत्र के गरीब वादकारियों को नजदीकी न्यायलयों से सुलभ न्याय उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। प्रतिनिधिमंडल में बार संघ के सचिव प्रदीप कुमार, पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय, जितेंद्र श्रीवास्तव, धर्मवीर एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें