फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमानी बिजली कटौती रोकने के लिए एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। नगर सहित आस पास के क्षेत्रों में हो रही मनमानी विद्युत कटौती को रोकने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बताया कि चोपन रोड, राम मंदिर कालोनी, सुमन नगर, मिल्लत नगर, चूड़ी गली, सिनेमा रोड, कृष्णा नगर, गैस गोदाम रोड, गजराज नगर, भलुआ टोला, राजकुमारी नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दिन में कई बार बिजली कटौती की जा रही है। रात में भी कई घंटों बिजली गुल रहती है। व्यापारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिम्मेदार अधिकारी बिजली कटते ही मोबाइल स्विच्ड ऑफ या बिजी कर देते हैं। व्यापारियों ने बिजली कटौती को लेकर पूर्वांचल के एमडी से बात कर विद्युत आपूर्ति में सुधार करने की मांग की है। उन्होंने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए सुधार कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष आलोक भाटिया, सुशील गोयल, वीरेंद्र मित्तल, महंगी प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें