फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने संदिग्ध हाल में फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के सुंदरी गांव के दूध मनिया टोला में शुक्रवार को विवाहिता ने संदिग्ध हाल में फंदे से लटककर जान दे दी। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

एसएसआई बालेंद्र यादव ने बताया कि रीता देवी (25) पत्नी रामप्रसाद पनिका निवासी सुंदरी ने संदिग्ध हाल में फांसी लगा ली। मृतका रीता के पिता चंद्रिका प्रसाद निवासी धोरपा ने आरोप लगाते हुए कहा कि चार साल पूर्व उन्होंने पुत्री की शादी की थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही दहेज में सामान आदि कम मिलने की बात को लेकर ससुराल वाले बेटी को परेशान करने लगे। उन्होंने बताया कि दामाद राम प्रसाद कुछ महीने पूर्व सूरत कमाने गया हुआ है। एसएसआई ने कहा कि मृतका के मायके वालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। अगर तहरीर मिलेगी तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें