सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर उसके ससुर, जेठ समेत पांच आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म, गाली-गलौज सहित अन्य आरोपों में केस दर्ज किया है। आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
मूल रूप से गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में हुआ है। उसके पति का निधन पिछले साल हो गया था। इसके बाद उसकी मजबूरी का लाभ उठाकर ससुर और जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सास, जेठानी सहित तीन महिलाओं ने भी उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। तहरीर पर पुलिस ने पांचों आरोपियाें के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की छानबीन कर रही है।
संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिठगांव में संदिग्ध हाल में महिला की मौत हो गई। गांव निवासी संतोष मौर्य ने बताया कि पत्नी सोनी (18) को अचानक पेट में दर्द हुआ। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पति की तहरीर के आधार पर नई बाजार चौकी प्रभारी संजय सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।