फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 600 मीटर दौड़ में आकाश और पूनम रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन। स्थानीय बीआरसी अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय खेलकूद रैली बृहस्पतिवार को बीईओ देवमणि पांडेय के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इसमें खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख कोन रूबी मिश्रा, विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी अमरजीत चौहान, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी जायसवाल, प्रधान संतोष आदि ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रतियोगिता में ब्लाॅक के पांचों न्याय पंचायत कोन, रामगढ़, कचनरवा, गडाव, महुली के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ में नितेश कुमार, 400 व 600 मीटर दौड़ में आकाश कुमार, बालिका वर्ग में 100 मीटर में पूजा कुमारी, 200 मीटर में नैना, 600 मीटर में पूनम यादव, 50 मीटर में अंशू कुमारी, लंबी कूद में प्रियांशी कुमारी, कबड्डी बालिका वर्ग में रामगढ़, बालक वर्ग में यूपीएस कुड़वा, खो-खो में कुड़वा, योगा में प्राथमिक विद्यालय छुहियामाटी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर संकुल शिक्षक संजीव कुमार, रितेश जायसवाल, अविनाश आदि मौजूद रहे। संचालन संकुल शिक्षक जगबली ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें