बभनी स्थानीय थाना क्षेत्र के संवरा गांव में शुक्रवार केे दो बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो में सवार मां-बेटे समेत कई लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी बभनी पहुंचाया।
थाना क्षेत्र के संवरा गाव में रेणुकूट- बीजपुर मार्ग पर सिदहवा से दरनखाड और बभनी से देवरी जा रही बोलेरो की आमने सामने टक्कर हो गई। आसपास के ग्रामीणों की मदद से घायलों को निकाला गया और उपचार के लिए बभनी अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना में अनपरा थाना क्षेत्र के सिदहवा गांव निवासी 30 वर्षीय श्याम चंद दुबे और 23 वर्षीय विरेंद्र कुमार, 21 वर्षीय रानी देवी, 45 वर्षीय शांति देवी घायल हो गईं। वहीं दूसरी बोलेरो में 29 वर्षीय आजाद, निवासी बडहोर ,22 वर्षीय दानिश निवासी बभनी को चोट लगी है। डॉक्टर ने श्यामचंद दुबे व आजाद की हालत गंभीर देख भर्ती कर लिया।