सदर कोतवाली क्षेत्र के भैरवा गोबर गांव में शुक्रवार की सुबह कुएं में एक किशोर का शव मिला। ग्रामीणों ने शव को निकाला तो मृतक की शिनाख्त उसी गांव के रहने वाले निलेश 17 के रूप में हुई। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे हिंदुआरी चौकी इंचार्ज संजीव राय शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगे तो घरवालों ने मना कर दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतक के परिजनों ने लिखित दिया है कि निलेश पानी लेने के दौरान कुएं में गिर गया और उसकी मौत हो गई।