चतरा के ग्राम पंचायत मऊकला गांव में सोमवार को विश्व कल्याण के लिए दुर्गा माता शिखर स्थल पर स्वामी ध्यानानंद महाराज के सानिध्य में सात दिवसीय रुद्रचंडी महायज्ञ शुरू हुआ। मंत्रोच्चार के साथ कलश यात्रा निकाली गई।
मुख्य यजमान यज्ञ समिति के अध्यक्ष व बजरंग दल के प्रांत संयोजक सत्य प्रताप सिंह, प्रधान बबलू मौर्या सपत्नी पूजन-अर्चन किया। यज्ञाचार्य पंडित हौसला धर द्विवेदी के साथ 11 ब्राह्मण यज्ञ पूर्ण कराएंगे। 27 फरवरी तक यज्ञ चलेगा और 28 फरवरी को विशाल भंडारा होगा। कलश यात्रा में 108 कन्याओं के अलावा साधु संत और ग्रामीण शामिल रहे। नागा मौनी प्रयाग गिरी महराज, त्यागी महराज, आर्ट ऑफ लिविंग के अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक समीर जौली, उदलदास, बाबा रामप्यारे, गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक रवि प्रकाश चौबे, नगवां ब्लाक के प्रमुख आलोक सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुन्ना धांगर, प्रदीप पांडेय, अमित सिंह, विश्व अवधेश चौबे, छोटे सिंह, दीपक सिंह, पिंटू प्रभा शंकर आदि मौजूद रहे ।