फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटों की तरह बेटियों को भी आगे बढ़ाए अग्रवाल समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयगढ़ वाटिका में अग्रवाल समाज ने महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच समाज के वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया। अग्रवाल समाज का मान बढ़ाने के लिए सभी स्वजातीय लोगों से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

समारोह में वयोवृद्ध रतन लाल गर्ग ने कहा कि अग्रवाल समाज भगवान श्रीराम के वंशज हैं। महाराजा अग्रसेन प्रभु श्रीराम के बड़े बेटे कुश के वंश में जन्मे थे। हमारे समाज के बच्चे अत्यंत प्रतिभाशाली होने के साथ ही मेहनती और अच्छी सोच के हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि बेटों के साथ ही बेटियों को भी हर सुख साधन उपलब्ध कराएं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश गोयल ने कहा कि अग्रवाल समाज हर तरह से सक्षम समाज है लेकिन राजनैतिक क्षेत्र में यह आज भी काफी पीछे है। पहले अग्रवाल समाज खुद एकजुट हो और उसके बाद वैश्य समाज को एकजुट करे। इस अवसर पर ओमप्रकाश जालान, केशव अग्रवाल, मुन्नीलाल अग्रवाल आदि को सम्मानित किया गया। संचालन हर्ष अग्रवाल ने किया। इस मौके पर हरीश अग्रवाल, धर्मराज जैन, राजेश बंसल, पवन जैन, आशीष अग्रवाल, शिव सांवरिया, विनोद झुनझुनवाला, विजय कानोडिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें