फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम से बाहर निकाले बिना ही एक्सपायर हो गई लाखों की डीडीटी

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज ब्लाक के परासी दुबे गांव की पीएचसी में मिली डीडीटी की बोरी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
छिड़काव के लिए मिलने वाली डीडीटी गोदाम से बाहर निकाले बिना अनुपयोगी हो गई। बड़ी मात्रा में बोरी बंद डीडीटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परासी दुबे के एएनएम सेंटर में बरामद हुई है। इनकी वैधता काफी पहले ही खत्म हो चुकी है। मामला संज्ञान में आने पर डीएम ने अस्थाई गोदाम को सील करा दिया है। सीएमओ को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परासी दुबे परिसर स्थित एएनएम सेंटर में डीडीटी की बोरियां कई वर्षों से रखी गई थीं। इसका गांवों में छिड़काव किया जाना था, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही से इसका समय से उपयोग नहीं हो सका। इनमें से कई बोरियों पर वैधता तिथि फरवरी 2020 और कुछ पर फरवरी 2021 अंकित है। इसका निर्माण दो वर्ष पहले हुआ है। गोदाम में ताला बंद होने के कारण बोरियों की संख्या स्पष्ट नहीं हो सकी। माना जा रहा है कि यहां रखी डीडीटी की कीमत लाखों में है। मामला संज्ञान में आने पर डीएम अभिषेक सिंह ने एसडीएम सदर व तहसीलदार को मौके पर भेजा। काफी प्रयास के बाद भी ताला न खुल पाने पर अस्थाई गोदाम को सील कर दिया गया। डीएम ने बताया कि एसडीएम केएस पांडेय को मौके पर भेजा गया था। चिकित्सालय बंद हो चुका था। एएनएम सेंटर की चाबी न मिलने की वजह से उसे सील करवाया गया है। टीम का गठन कर मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें