फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकलव्य विद्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन विकास खंड क्षेत्र के पिपरखाड़ में जनजाति बच्चों के लिए करोड़ों की लागत से बन रहे एकलव्य विद्यालय का संचालन कराने की कवायद तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अभिषेक सिंह एकलव्य विद्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएम ने विद्यालय में बच्चों के लिए उपलब्ध संसाधन आदि के बारे में जानकारी ली। कहा कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी होते ही संचालन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। दिल्ली से फर्नीचर व अन्य सामग्री मंगाई गई है। सड़क व बाउंड्रीवाल पूरा होते ही नामांकन शुरू करा दिया जायेगा। बता दें कि 2011 में बसपा सरकार में एकलव्य विद्यालय की नींव रखी गई थी। वर्ष 2014 से विद्यालय बनकर तैयार है लेकिन अभी तक संचालन नहीं हो सका है। स्कूल में जनजाति 240 बालक और उतने ही बालिका के लिए कक्षा 6 से 8 तक की आवासीय शिक्षण की व्यवस्था है। निरीक्षण में ओबरा एसडीएम प्रकाश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें