फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में संयुक्त संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के तत्वाधान में विभिन्न संगठनों ने शिक्षक-कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति व शिक्षामित्रों के अध्यापक पद पर समायोजन, पंचायती राज के सफाई कर्मियों की सेवा नियमावली बनाने के साथ अन्य कई मांगों के समर्थन में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम के माध्यम से शासन को प्रेषित किया।
विज्ञापन

समिति के संयोजक रविभूषण सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा हक है। इसको कर्मचारी हित में बहाल करना ही होगा। योगेश पांडेय ने कहा कि कर्मचारी वर्ग बड़ी आशा के साथ सरकार की तरफ आस लगाए हुए हैं पर सरकार की ये उदासीनता ठीक नहीं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवम अग्रवाल ने कहा कि अगर मांगे नहीं मानी गई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। उपाध्यक्ष शीतल दहलान, महासचिव राजाराम व सहसंयोजक राकेश चौधरी ने कहा कि सड़क से संसद तक संघर्ष किया जाएगा। उपाध्यक्ष वकील खान, सोनाली मजूमदार, वर्षा वर्मा, वैशाली, अंजू, कल्पना, मोहित लांबा, मनीष पटेल, मनोज पांडेय, देवानंद पाठक, संतोष पांडेय, वर्षा वर्मा, पुण्डरीक, पंकज, अशोक सिंह, राजेश द्विवेदी, अशोक कुमार, दिनेश, अभिषेक, आनंद देव, जावेद खान, शाहनवाज आदि मौजूद रहे। जिला संरक्षक जयप्रकाश राय ने सभी संगठनों के मुखिया का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें