कोविड महामारी के दौरान साहस व समर्पण के साथ निरंतर बिजली उत्पादन की समग्र प्रक्रिया में योगदान देने वाले कार्मिकों को एनटीपीसी सिंगरौली (शक्तिनगर) प्रबंधन ने बुधवार को सम्मानित किया।
सम्मान पाने वाले में रोहिणी प्रसाद पटेल, अमरदीप राठौर, चंद्रकांत मिश्रा, राजीव पटेल, एससी सिंह, राधे श्याम विश्वकर्मा, डॉ. ब्रजलाल, केए सरममा, सुधीर राणा, आशुतोष कुमार, नरेश कुमार, कुतार्था साहू शामिल रहे। सभी को मुख्य महाप्रबंधक बसुराज गोस्वामी एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर बसुराज गोस्वामी ने सिंगरौली सुपर थर्मल विद्युत गृह को पब्लिक रिलेशन काउंसिल ऑफ इंडिया (पीआरसीआई) से 15वें वार्षिक ग्लोबल कम्युनिकेशन कॉनक्लेव में प्राप्त अवार्ड वितरित किए। एनटीपीसी सिंगरौली ने क्राइसिस मैनेजमेंट कम्युनिकेशन में कांस्य पदक, कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी कैंपेन में कांस्य पदक, पर्यावरण जागरूकता पर सर्वश्रेष्ठ कहानी के लिए चाणक्य अवार्ड और कॉरपोरेट फिल्म, डिजिटल न्यूजलेटर और सार्वजनिक क्षेत्र में कोविड प्रबंधन के लिए सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया है। इस अवसर सीएस श्रीनिवास, एसके खरे, के. गोपालाकृष्णन आदि रहे। संचालन ओम प्रकाश ने किया।