फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: चुनाव से पहले लापता हुए जिला पंचायत सदस्य, भाजपा ने लगाया गायब करने का आरोप

Mon, 28 Jun 2021 08:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

लापता होने के बाद बेटे ने बीजपुर थाने में तहरीर दी है। पुलिस तलाश में जुट गई है। लापता सदस्य बभनी ब्लॉक के जरहा से निर्वाचित हुए हैं ।
विज्ञापन
रामविचार सिंह गोंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष में मतदान से पहले ही एक सदस्य के संदिग्ध हाल में लापता होने से हड़कंप मच गया है। बभनी ब्लॉक के जरहा वार्ड से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य रामविचार सिंह गोंड दो दिनों से लापता हैं। काफी प्रयास के बाद भी कहीं जानकारी न मिलने पर सोमवार को पुत्र ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। भाजपा ने साजिश के तहत सदस्य को गायब करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस सदस्य की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


पुत्र सिपाही लाल गोंड का कहना है कि पिता रामविचार सिंह गोंड 25 जून को एक शादी समारोह में शामिल होने सिंगरौली (मध्य प्रदेश) गए थे। इसके बाद से उनका पता नहीं है। 26 जून के बाद से उनका नंबर भी बंद आ रहा है। सभी संभावित स्थानों पर पूछताछ की गई, लेकिन पिता का कहीं पता नहीं चला।

बेटे ने अनहोनी की आशंका जताई है। जिला पंचायत सदस्य के पुत्र के साथ बीजपुर थाने पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव, बभनी मंडल अध्यक्ष प्रमोद दुबे, अरविंद सिंह, सुरेंद्र अग्रहरि आदि ने विपक्षियों पर सदस्य को गायब करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस बाबत बीजपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह का कहना है कि रामविचार सिंह गौड़ को सुरक्षा उपलब्ध कराया गया था, लेकिन वह उसे अपने साथ नहीं ले गए उनके घर पर दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सूचना के आधार पर तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें