फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुर्क-गुर्मा नगर पंचायत के मनमानी की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। चहेते ठेेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए कई अधिकारी नियमों को ताख पर रख दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा का प्रकाश में आया है। एक ठेकेदार ने ईओ के खिलाफ डीएम को शिकायती पत्र देकर नियमों के अनदेखी कर कूड़ा निस्तारण केंद्र का टेंडर खोलने का आरोप मढ़ा है। डीएम ने एडीएम को प्रकरण की जांच का निर्देश दिया है। शुक्रवार को एडीएम आशुतोष दुबे ने ईओ को पत्रावलियों के साथ तलब कर पूछताछ की। ईओ सही जवाब नहीं दे सके। एडीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए ईओ को सभी पत्रावलियों के साथ आने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा के वार्ड नम्बर पांच में लगभग 36 लाख की लागत से बनने वाला कूड़ा निस्तारण केंद्र में टेंडर में धांधली बरतने का मामला संज्ञान में आने के बाद जिला प्रशासन सख्त हो गया है। शुक्रवार को एडीएम ने अपने कार्यालय में नपं के ईओ और शिकायर्ता को बुलाकर दोनों पक्षों को सुना। शिकायतकर्ता ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि नगर पंचायत प्रशासन चहेते ठेकेदारों को काम देने के लिए पात्र फर्म को अपात्र घोषित कर दिया गया। इसकी गहनता से जांच होने पर सच्चाई खुलकर सामने आ जाएगी। एडीएम ने ईओ से निविदा के बारे में पूछा तो वे सही जवाब नहीं दे सके। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए एडीएम ने ईओ को किस नियम के तहत किस फर्म को काम दिया गया है आदि के संबंध में रिपोर्ट के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया।
नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा में कूड़ा निस्तारण केंद्र का निर्माण होना है। एक ठेेकेदार द्वारा नियमों को दरकिनार कर एक फर्म को काम देने की शिकायत की गई है। ईओ को पूरे पत्रावाली के साथ जल्द उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशुतोष दुबे, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें