फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध तरीके से संचालित तीन क्लीनिक सील

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने नियमों को ताख पर रखकर धड़ल्ले से चल रहे क्लीनिक और मेडिकल स्टोरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मंगलवार को म्योरपुर कस्बे में एसीएमओ की अगुवाई में टीम ने तीन क्लीनिक/दवा की दुकानों पर छापेमारी की। एसीएमओ ने दुकानदारों से संबंधित कागजात मांगा तो नहीं दिखा सके। एसीएमओ ने क्लीनिक को सील कर दिया।
विज्ञापन

म्योरपुर कस्बे और आसपास के इलाकों में अवैध तरीके से क्लीनिक/दवा की दुकानों का संचालन किए जाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर ने एसीएमओ को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मंगलवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गुलाब शंकर सिंह की अगुवाई में टीम ने म्योरपुर कस्बे में संचालित एक क्लीनिक पर छापेमारी की। इस दौरान वहां ऑपरेशन कर एक भर्ती महिला मरीज का उपचार चल रहा था। टीम ने उसे म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराने के साथ ही क्लिनिक को सील कर दिया।
इसके बाद लिलासी मोड़ पर स्थित दवा कर दो दुकानों के दुकानदारों को आवश्यक दस्तावेज न दिखाने और मरीजों का उपचार करते पकड़े जाने पर सील कर दिया गया। छापेमारी का क्रम यहीं नहीं रुका और टीम ने किलबिल में भी छापेमारी की। हालांकि टीम के पहुंचने से पहले सभी क्लिनिक और मेडिकल स्टोर बंद हो चुके थे। एसीएमओ डॉ. गुलाब शंकर सिंह ने बताया कि दुकानों पर किसी तरह का संचालन के संबंध में वैध कागजात नहीं मिलने पर सील कर दिया गया। कहा कि दुकानों को सील कर दुकानदारों को तीन दिन का समय दस्तावेज दिखाने के लिए दिया गया है। टीम में म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. राजीव रंजन समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें