दोस्त पर विश्वास करना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक की चार पहिया गाड़ी, डेढ़ लाख रुपये, मोबाइल आदि लेकर उसका दोस्त ही फरार हो गया। घटना राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव में बुधवार को हुई। पीड़ित दिलीप पांडेय ने धोखा देने वाले दोस्त के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव में शाहगंज थाना क्षेत्र के ओड़हथा गांव निवासी दिलीप पांडेय का ऑटोमोबाइल्स का गैरेज है। दिलीप का कहना है कि 30 अगस्त को उनका औरैया जिले निवासी मित्र अपनी गाड़ी उसके कारखाने में लाकर मरम्मत के लिए खड़ी की और दो घंटे के लिए उसकी कार मांगी। आज सप्ताह भर हो गया, उसने गाड़ी वापस नहीं की। वहीं बुधवार की सुबह करीब दस बजे उसका दोस्त गैरेज के सामने खड़ी अपनी कार भी लेकर फरार हो गया। कार में डेढ़ लाख रुपये, लैपटाप, मोबाइल, गाड़ियों के दस्तावेज, एटीएम, डीएल, क्रेडिट कार्ड, पर्स भी था। इस संबंध में इंस्पेक्टर का कहना मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।