फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई संगठन ने की वेतन विसंगति दूर करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के आह्वान पर ओबरा परियोजना के अवर अभियंताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। वेतन विसंगति दूर करने सहित 18 सूत्री मांगों का ज्ञापन उच्चाधिकारियों को भेजा।
विज्ञापन

विपरीत परिस्थितियों में भी अभियंता निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के प्रति सदैव तत्पर रहता है। बावजूद हमारी समस्याओं की अनदेखी हो रही है। अवर अभियंता और प्रोन्नत अभियंताओं की विभिन्न मांगों को लेकर केंद्रीय इकाई के प्रतिनिधिमंडल की शीर्ष ऊर्जा प्रबंधन से कई चक्रों की वार्ता में स्पष्ट सहमति बनने के बाद भी कोई आदेश जारी न करना निंदनीय है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने अवर अभियंता की एसीपी दीर्घा में आने वाले नॉन फंक्शनल ग्रेड वेतन 4800 के वेतनमान को एसीपी की दीर्घा से विलोपित कर प्रथम समयबद्ध वेतनमान ग्रेड पे 5400 करने, अवर अभियंता का ग्रेड वेतन एक जनवरी 2006 से 4600 रुपये करने, सीधी भर्ती के सहायक अभियंता के द्वितीय एसीपी के प्रारंभिक वेतनमान पर दो वेतनवृद्धि, पुरानी पेंशन योजना की बहाली सहित अन्य मांगें रखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें