फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक पूजन के बाद मरीजों में फल वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
जेठ माह के अंतिम मंगलवार को जिले भर में बड़े मंगलवार की धूम रही। अंतिम बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। सभी ने बजरंग बली की पूजा-अर्चना कर बल, विद्या और बुद्धि का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह प्रसाद का वितरण किया। कई स्थानों पर सुंदर कांड का पाठ किया।
विज्ञापन

जिला संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. क्रांति कुमार व अस्पताल परिवार की ओर से लोढ़ी स्थित हनुमान मंदिर में विधि विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। अस्पताल में भर्ती मरीजों के अतिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। इस दौरान सीएमएस डॉ. क्रांति कुमार के नेतृत्व में अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को प्रसाद का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य की कामना के लिए प्रत्येक वर्ष जेष्ठ मास के अंतिम मंगलवार के मौके पर हनुमान मंदिर में पूजा कराई जाती है। फल वितरण के मौके पर डॉ. एसएस पांडेय, डॉ. प्रदीप सिंह, धर्मेश कुमार, उमेश कुमार सहित अन्य स्टॉफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें