फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत परियोजनाओं में जन संपर्क कर समस्याओं पर विमर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
संवर्ग की लंबित समस्याओं को लेकर विद्युत कार्यालय सहायक संघ की उत्पादन कमेटी के तत्वावधान में परियोजनाओं में व्यापक जन संपर्क किया जा रहा है। कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मो. नाजिम के नेतृत्व में ओबरा परियोजना से अभियान की शुरूआत करते हुए कर्मियों व पदाधिकारियों के साथ विभिन्न समस्याओं पर व्यापक विचार-विमर्श किया जा रहा है।
विज्ञापन

सहकर्मियों व संगठन पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह समय पूरी तरह एकजुटता प्रदर्शित करने की है। जब सभी साथी एक साथ हक की आवाज उठाएंगे तभी सफलता मिल सकती है। उन्होंने बताया कि संवर्ग की सभी मांगों की सूची निगम के एमडी व निदेशक मंडल को भेजी जाएगी। उसके बाद आमंत्रण मिलने पर बिंदुआर सभी समस्याओं पर वार्ता की जाएगी। इस दौरान संगठन की आगामी दिनों में प्रस्तावित वीडियो कान्फ्रेसिंग की भी विधिवत चर्चा की गई। साथ जल विद्युत में कार्यरत कर्मियों के समस्याओं की भी जानकारी हासिल की गई। प्रदेश उपसचिव रमेश राय, अनपरा इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, उत्पादन कमेटी के कोषाध्यक्ष मनीष चौधरी, जेपी मौर्य आदि ने भी एकजुटता पर बल दिया। अध्यक्ष मो.नाजिम ने बताया कि जन जागरण अभियान सभी परियोजनाओं में चलाकर मिलकर संघर्ष करने का आह्वान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें