फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास दिलाने के नाम पर हजारों की ठगी करने वालों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाई में चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव के कानोपान टोले में आवास दिलाने के नाम पर कई लोगों से हजारों की ठगी हुई थी। आरोपियों के खिलाफ शनिवार को पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया। रविवार को पुलिस नामजद दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश दी लेकिन नहीं मिले।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि कानोपान निवासी वदी भगवान दास ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 29 जुलाई को दो युवक गांव में आकर बोले कि हम लोग चोपन ब्लॉक से आवास का फार्म भरने के लिए आए हैं। फार्म भरकर आवास दिलाते हैं। आरोपियों ने आधार कार्ड व पासबुक का नंबर नोट किया और मशीन पर अंगूठा लगवाया। अंगूठा लगाने के बाद दोनों आरोपी चले गए और कुछ समय के बाद भगवान दास के मोबाइल पर खाते से चार हजार, रामजनम के खाते से एक हजार, रामसुंदर के खाते से एक हजार और कुछ अन्य व्यक्तियों के खाते से भी उनके पैसा कटने का मैसेज आया। थाना प्रभारी नवीन तिवारी ने बताया कि भगवान दास की तहरीर पर शांत्तेश्वर भारती पुत्र अंबिका भारती व धर्मेंदर कुमार पुत्र नंदलाल भारती दोनों निवासीगण नौडिहा थाना कोन के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा कायम कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें