फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौदह हजार मतदान कार्मिकों लगेगी प्रीकॉशन डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी के बढ़ते खतरे के बीच चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने सभी मतदान कार्मिकों को प्रीकॉशन डोज लगवाने का निर्णय लिया है। चुनाव ड्यूटी में लगने वाले सभी कर्मी जिन्हें दूसरी डोज को लिए तीन माह का समय पूरा हो चुका है उन्हें प्रीकॉशन डोज लगाई जाएगी। रविवार को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसके चतुर्वेदी ने टीकाकरण कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मियों को वर्चुअल ट्रेनिंग दी।
विज्ञापन

प्रभारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसके चतुर्वेदी ने बताया कि विधानसभा चुनाव में 14515 अधिकारियों और कर्मियों की ड्यूटी लगाने की सूची प्राप्त हुई है। सरकार ने जिन लोगों को कोराना की दूसरी डोज लगे नौ माह पूरे हो गए हैं उन्हें प्रीकॉशन डोज लगाने का निर्देश दिया है। हालांकि मतदान में लगे जिन कर्मियों का दूसरा डोज लगे तीन माह पूरा हो चुका है उन्हें प्रीकॉशन डोज लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन में लगे अधिकारी और कर्मियों को प्रीकॉशन डोज लगाने के संबंध में ट्रेनिंग दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें