फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: खाई में ट्रैक्टर पलटने से चार लोगों की मौत, मचा कोहराम

Sat, 12 Jun 2021 09:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

हादसा यूपी के सोनभद्र जिले के पास मध्य प्रदेश के जिले में हुआ है। ट्रैक्टर चालक खेत की जुताई करके लौट रहा था। लौटते समय तीन युवक सवार हो गए। जिसके बाद हादसा हो गया।
विज्ञापन
खाई में गिरा ट्रैक्टर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में ट्रैक्टर पलटने से एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना शनिवार शाम चितरंगी थाना क्षेत्र के खमौनिहा गांव के पास हुई। घटना तब हुई जब ट्रैक्टर जुताई करके वापस जा रहा था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


चितरंगी के प्रभारी निरीक्षक डीएन राज ने बताया कि ट्रैक्टर चालक खेत की जुताई के लिए ग्रामीण अंचल में गया था। शाम को लौटते वक्त ट्रैक्टर के इंजन पर सुदा गांव के रहवासी तीन युवक सवार हो गए। ट्रैक्टर कल्टीवेटर पर एक डीजे बॉक्स भी लाद दिया गया। चालक ट्रैक्टर लेकर खमौनिहा गांव के पहाड़ी वाले ढलान पर पहुंचा तो उसकी रफ्तार तेज हो गई।

इस बीच सड़क पर खमौनिहा गांव की रहवासी महिला हीरमतिया(65) अचानक सड़क पर आ गई। महिला को बचाने में चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर ढलान पर कई पलटी मारते हुए काफी नीचे चला गया। इस हादसे में हीरालाल पनिका(32) व उजागीर सिंह गौंड़(18) दोनों निवासी सुदा की घटना स्थल पर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल हीरमतिया व संतकुमार(50) को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर बैढ़न भेजवाया गया। रास्ते में संतकुमार ने दम तोड़ दिया। हीरमतिया बैढ़न अस्पताल तक जरूर पहुंची लेकिन डाक्टरों के प्रयास के बाद भी उसकी सांसे थम गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना के बाद ट्रैक्टर का चालक फरार हो गया है उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें