बभनी पुलिस टीम ने मंगलवार को तीन शातिर चोर और सामानों की खरीदारी करने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी की बाइक, पंपसेट, वाहनों के टायर सहित अन्य सामान बरामद हुए हैं।
कुछ दिनों पहले महुअरिया मोड़ से धर्मेंद्र विश्वकर्मा की बाइक चोरी की शिकायत पुलिस को मिली थी। एसआई बजरंगबली चौबे व अमित कुमार त्रिपाठी ने मंगलवार को तीन शातिर चोर व सामान खरीदारी करने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में अवधेश सोनी, पवन कुमार बियार और राम मनोज उर्फ मनोज गुप्ता निवासी महुआरिया मोड़ थाना बभनी को गिरफ्तार किया गया। सभी के कब्जे से चोरी की गई बाइक, एक चीनी पंपिंग सेट, नौ लोहे का चैनल एवं पंपिंग सेट का सामान, चार पहिया गाड़ी की स्टेपनी, रिम, जैक आदि सामान बरामद किया गया। चोरी की गई उपरोक्त वस्तुओं को खरीदने वाला कबाड़ी नन्हे अली निवासी असनहर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से मुख्य आरक्षी भरत यादव आरक्षी सुनील कुमार, ऋषभ सिंह एवं आरक्षी सुमित पाठक शामिल रहे।