फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यरत दाई के घर मिला दाल और तेल

विज्ञापन
घोरावल क्षेत्र के महांव गांव में एक घर से बरामद आंगनबाड़ी का चना दाल व रिफाइंड तेल - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
घोरावल ब्लॉक के महांव गांव में आंगनबाड़ी केंद्र की दाई के घर से करीब डेढ़ कुंतल चने की दाल व 90 लीटर रिफाइंड तेल मिलने का मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार को ग्रामीणों ने शिकायती पत्र डीपीओ को देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महांव निवासी इंद्रभान, अमरदेव, राजेश पाल, केशरी, रघुराज आदि ने जिला मुख्यालय पर डीपीओ को शिकायती पत्र देकर बताया है कि महांव ग्राम पंचायत में प्राथमिक विद्यालय में आंगनबाड़ी केंद्र है। वर्तमान समय में केंद्र पर कोई आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री व सहायिका नहीं है। आंगनबाड़ी केंद्र पर सिर्फ एक दाई कार्यरत है और वही पूरा काम देखती है। जनवरी से उन लोगों को सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से मिलने वाला चना दाल, रिफाइंड तेल इत्यादि सामान नहीं मिल रहा है। इससे आक्रोशित ग्रामीण मंगलवार सुबह आंगनबाड़ी दाई के घर पहुंच गए और पोषाहार के बारे में पूछताछ की, लेकिन दाई स्पष्ट जवाब नहीं दे सकी। इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने दाई के घर में तलाशी ली तो घर में करीब डेढ़ कुंतल चना दाल व करीब 90 किलोग्राम रिफाइंड तेल मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर जाकर इसकी शिकायत डीपीओ से की। उन्होंने जांच कर कार्यवाही करने की बात कही। इसीडीपीओ हरिमोहन का कहना है कि महांव गांव में दाई के घर से चना दाल व रिफाइंड तेल मिलने की शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत की जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें