फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली मार रहे मजदूर की बांध में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मांची थाना क्षेत्र के नगवां बांध में शुक्रवार को मछली मारने गए एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से दूसरे दिन शनिवार को शव निकाला गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

बाराडाड़ निवासी लोलारक (55) मजदूरी कर जीविकोपार्जन करता था। शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे वह अपने घर से करीब पांच सौ मीटर दूरी पर नगवां डैम में मछली मारने के लिए गया था। मछली मारने के दौरान वह गहरे पानी में समा गया। देर शाम तक वह अपने घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग घबरा गए। खोजबीन करते हुए डैम पर पहुंचे तो वहां पर कपड़ा पड़ा हुआ था। परिवार के लोगों ने डैम में लोलारक के डूबने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर रात तक खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। दूसरे दिन शनिवार की अलसुबह से गोताखोरों ने फिर से डैम में खोजबीन शुरू की। पूर्वाह्न करीब 11 बजे गोताखारों ने शव को निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें