फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएसएफ स्थापना दिवस पर सुरक्षा जवानों ने किया कौशल प्रदर्शन

विज्ञापन
हवा में पानी से तिरंगा बनाती सीआईएसएफ की फायर विंग। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
ऊर्जांचल क्षेत्र की परियोजनाओं में कार्यरत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने शनिवार को स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। परियोजनाओं के मुख्य महाप्रबंधक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं कमांडो, फायर, सिक्योरिटी और क्राइम विंग के जवानों ने अपने अपने कार्य कौशल का बखूबी प्रदर्शन किया। एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना में बसुराज गोस्वामी और एनटीपीसी अनपरा में राकेश चंद्र श्रीवास्तव ने सलामी ली।
विज्ञापन

कार्यक्रमों में सीआईएसएफ बल और उसके कार्यों को लोगों के समक्ष रखा गया। मौजूद सभी लोगों को कमांडों विंग ने बंदूकों को तोड़ने और जोड़ने के साथ ही अचानक युद्ध की स्थिति में अपनी पोजिशन और युद्ध जीतने के तरीकों का प्रदर्शन किया। वहीं सिक्योरिटी विंग ने सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक उपायों के बाबत और फायर विंग ने आग लगने की स्थिति में परियोजनाओं में मौजूद मशीनों से उस पर काबू पाने के तरीकों को बताया।
एनटीपीसी अनपरा के मुख्य महाप्रबंधक राकेश चंद्र श्रीवास्तव ने सुरक्षा बल के कार्यों और उपलब्धियों के बारे में बता कर उनके हौसले को बढ़ाया। एनटीपीसी सिंगरौली के मुख्य महाप्रबंधक बसुराज गोस्वामी ने भी सीआईएसएफ की कार्यकुशलता और पेेेशेवर योग्यता के बारे में सभी को जानकारी दी। एनटीपीसी अनपरा में आयोजित कार्यक्रम में मीनाक्षी श्रीवास्तव अध्यक्ष ज्योति महिला मंडल अनपरा की ओर से पुरस्कार वितरित कर सभी का मनोबल बढ़ाया गया। इस दौरान सुरक्षा बल के उप कमांडेंट बउवा झा, सहायक कमांडेंट कृष्ण गोपाल सोमवंशी, सहायक कमांडेंट सुनिल कुमार, निरीक्षक अपराध शाखा विक्रम सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे। बसुराज गोस्वामी की ओर से पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया। एनटीपीसी प्रबंधन के अन्य उच्च अधिकारी, सीआईएसएफ के बल सदस्य, महिलाएं, बच्चे इस समारोह में उपस्थित रहे।

हमले की स्थिति में प्रदर्शन करने की छवि दिखाती सीआईएसएफ कमांडो विंग।- फोटो : SONBHADRA

परेड का निरीक्षण करते एनटीपीसी सिंगरौली के मुख्य महाप्रबंधक बसुराज गोस्वामी।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें