फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान संघ ने प्रदर्शन कर पीएम को भेजा ज्ञापन, कहा- एमएसपी के लिए कानून बनाए सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान संघ ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपते हुए कृषि उपज की खरीद के लिए समर्थन मूल्य निर्धारित करते हुए कानून बनाने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने कहा कि किसान खेती में अपना खून-पसीना एक कर देते हैं लेकिन उन्हें उपज का उचित मूल्य नहीं मिलता। इससे किसानों की आर्थिक दशा निरंतर खराब होती जा रही है। जिला मंत्री प्रभुपाल सिंह मौर्य ने कहा कि किसान सामाजिक, शैक्षिक राजनीतिक रूप से पिछड़ता जा रहा है। जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र जायसवाल, प्रांत मंत्री आरएस मौर्य, प्रांत उपाध्यक्ष फूलचंद सिंह पटेल, सदानंद सिंह मौर्य, दयाराम मौर्य, आनंद प्रकाश सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, अनमोल सिंह, हीरालाल सिंह, विमलेश सिंह, राजनरायण गुप्ता, विनोद सिंह, पारसनाथ मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें