पुलिस ने रोका सपा कार्यकर्ताओं का ट्रैक्टर जुलूस
मिर्जापुर जिले में किसान आंदोलन के समर्थन में समाजवादी पार्टी द्वारा जिले की चारों तहसीलों में ट्रैक्टर जुलूस निकालने को लेकर जगह-जगह पुलिस से नोकझोंक हुई। इसे देखते हुए सुरक्षा-व्यवस्था चाकचौबंद की गई थी।
मंगलवार की सुबह समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवी चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ पहाड़ी ब्लॉक के अघवार गांव पहुंचे। वहां से ट्रैक्टर जुलूस लेकर आगे बढ़े ही थे कि एक किलोमीटर के बाद पुलिस ने उन्हें रोक दिया। ट्रैक्टर जुलूस समाप्त कर सपा कार्यकर्ता लालगंज तहसील चले गए।