यूरेनियम का पता लगाने के लिए समय-समय पर होने वाले सर्वे के आधार पर ही यहां भू-गर्भ वैज्ञानिकों की टीम आती है। बीते वर्ष जनवरी में आई जीएसआई व एमडीईआर की टीम ने सोनभद्र के म्योरपुर से लेकर चोपन, कोन तक एरो मैग्नेटिक सिस्टम से हवाई सर्वे किया था। इसमें पता चला था कि कुदरी और हरदी क्षेत्र में यूरेनियम है। हालांकि मात्रा कितनी है, यह जांच होनी है। अगर मात्रा ठीक रही तो खनन के लिए कार्रवाई शुरू कराई जा सकती है।
बभनी ब्लाक में कोयले का हुआ है सर्वेक्षण
सोनभद्र में खनन विभाग के अधिकारी बताते हैं कि बभनी ब्लाक के छत्तीसगढ़ सीमा से सटे अघौरा पहाड़ी, छिपिया आदि स्थानों पर कोयले का भंडार होने की संभावना है। वर्ष 2005 से 2017 के बीच जीएसआई की टीम ने यहां सर्वेक्षण किया था।