फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डोंगिया जलाशय में डूबने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करमा थाना क्षेत्र के सिरसिया ठकुराई गांव में मंगलवार को डोंगिया जलाशय में डूबने से किसान की मौत हो गई। देर रात उसका शव पानी से बाहर निकाला गया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

सिरसिया ठकुराई गांव निवासी रामा यादव (55) खेती व पशु पालन करते थे। मंगलवार को वह अपने पशुओं को लेकर डोंगिया जलाशय की ओर गए थे। शाम होने पर पशु घर लौट आए, लेकिन रामा यादव का पता नहीं चला। परिवार वालों ने उनकी आसपास तलाश शुरू की।
खोजते हुए वह डोंगिया जलाशय के पास पहुंचे तो वहां किनारे रामा यादव बेसुध पड़े थे। उनका आधा शरीर पानी में डूबा हुआ था। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को पानी से बाहर निकाला गया। परिजनों की आशंका है कि पशुओं को पानी पिलाने के दौरान रामा यादव जलाशय में गिर गए होंगे। डूबने से मौत हुई है।
विज्ञापन

हालांकि कुछ लोग गर्मी के कारण गश खाकर पानी में गिरने से मौत की संभावना जता रहे हैं। करमा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामा यादव को दो पुत्र धीरज, नीरज और दो बेटियां हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें