फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISF Recruitment: लंबाई में छूट के लिए बनवा लिया फर्जी सर्टिफिकेट, पांच अभ्यर्थी गिरफ्तार

Mon, 30 May 2022 11:44 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

शक्तिनगर (सोनभद्र)। सीआईएसएफ आरक्षक/ जीडी परीक्षा में फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए शामिल होने के आरोप में पांच अभ्यर्थियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भर्ती बोर्ड के अधिकारियों की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों में किसी ने लंबाई के लिए फर्जी सर्टिफिकेट का सहारा लिया तो किसी ने लिखित परीक्षा पास करने के लिए जाली दस्तावेजों की मदद से दूसरे को शामिल करा दिया था। गिरफ्तार अभ्यर्थियों से पुलिस पूछताछ में जुटी है। सीआईएसएफ इकाई शक्तिनगर के भर्ती केंद्र पर आरक्षक/ जीडी 2021 पद के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा चल रही है।

 अभ्यर्थियों के अलग-अलग कद काठी का निर्धारण
इस परीक्षा के लिए अलग-अलग प्रदेशों के अभ्यर्थियों के अलग-अलग कद काठी का निर्धारण किया गया है। कुछ अभ्यर्थियों ने लंबाई में छूट के लिए असम से सर्टिफिकेट बनवा लिया। अफसरों को जानकारी हुई तो उनको प्रक्रिया से बाहर करने की कोशिश की, लेकिन संबंधित अभ्यर्थी अधिकारियों से उलझ गए। मामले ने तूल पकड़ा तो जांच शुरू हो गई।

विज्ञापन

इसमें पता चला कि अभ्यर्थी भरत कुमार यादव निवासी सिवांचल बंगलाघाट सिलचर कछार असम, आदर्श कुमार यादव निवासी चंद्रमरी बंगाली तिनसुकिया असम, दुर्गेश चौहान निवासी दिहरा पोस्ट तिलसड़ा गाजीपुर लंबाई व अन्य में छूट पाने के लिए असम से कूटरचित निवास प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और शपथपत्र बनवाकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने आए थे।

इसके बाद सीआईएसएफ विजिलेंस एवं भर्ती बोर्ड के अध्यक्षों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। अभ्यर्थी विकास कुमार पुत्र भोला यादव निवासी डुमरिया, पोस्ट अमदहां, नौगढ़ चंदौली और राकेश कुमार यादव पुत्र भरत लाल यादव बलुआं नहवां, थाना बड़ागांव जनपद वाराणसी ने अपने स्थान पर किसी दूसरे को परीक्षा केंद्र में बैठाकर दलाल के माध्यम से लिखित परीक्षा दिलवाई थी।
विज्ञापन

शनिवार को शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान दोनों की फोटो व फिंगर प्रिंट मैच न होने पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। भर्ती बोर्ड के सदस्य द्वितीय सहायक कमांडेट देवचंद ने थाना शक्तिनगर में तहरीर दी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें