फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhdra News: पेड़ से लटकते मिले दो किशोरों के शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 28 May 2022 12:15 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र

सार

सोनभद्र जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार सुबह दो किशोरों के शव संदिग्ध हाल में पेड़ से लटकते मिले। 
विज्ञापन
म्योरपुर थाना क्षेत्र के लिलासी गांव में पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार सुबह दो किशोरों के शव संदिग्ध हाल में पेड़ से लटके मिले। म्योरपुर में जंगल किनारे नीम के पेड़ से लटकते शव को देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। वहीं विंढ़मगंज में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर फंदा लगाकर जान देने की बात सामने आई है। 

विज्ञापन


म्योरपुर थाना क्षेत्र के लिलासी गांव निवासी सुनील का पुत्र सूरज (16) शुक्रवार शाम चार बजे के बाद से लापता था। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। इस बीच शनिवार सुबह गांव के पास स्थित जंगल के किनारे नीम के पेड़ से सूरज का शव लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
सूरज तीन बहनों का इकलौता भाई था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।परिजन बेटे की हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं म्योरपुर थानाध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन

11वीं का छात्र ने लगाई फांसी!

दूसरी ओर विंढ़मगंज थाना क्षेत्र के मेदनीखाण गांव निवासी राजेश्वर राम के पुत्र रवि कुमार (17) का शव घर से कुछ दूरी पर जंगल में महुआ के पेड़ से गमछे के सहारे लटकता मिला। रवि 11वीं का छात्र था। पिछले कुछ माह से एक नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी से जुड़कर काम कर रहा था। पिता राजेश्वर राम के मुताबिक कंपनी से जुड़ने के बाद वह अक्सर देर रात तक घर आता था।
विज्ञापन

इसे लेकर शुक्रवार की शाम उन्होंने बेटे को डांट लगाई और सबसे पहले पढ़ाई पर ध्यान देने की हिदायत दी। इसके बाद रात में खाना खाकर सभी लोग सो गए। भोर में रवि उठकर घर से बाहर गया और थोड़ी दूरी पर पेड़ से लटककर जान दे दी। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो हंगामा मच गया। घटनास्थल पर पहुंचे एसआई सुनील कुमार ने शव कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि पिता के प्रार्थना पत्र के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या का मामला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें