फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेदखली नोटिस पर तत्काल लगाई जाए रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश जल विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की ओर से पिपरी नगर पंचायत क्षेत्र में बसे नागरिकों को बेदखल करने की दी गई नोटिस पर रोक लगाने के लिए रविवार को आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने मुख्यमंत्री को ई-मेल से पत्र भेजा। आईपीएफ के प्रदेश संगठन महासचिव दिनकर कपूर ने कहा कि पूर्व में भी उत्तर प्रदेश जल विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने ऐसी ही कार्रवाई की थी। निगम ने एसडीएम दुद्धी के न्यायालय में इस बाबत मुकदमा दाखिल किया था जो अभी लंबित है।
विज्ञापन

शासन प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद यह सहमति बनी थी कि न्यायालय में मामले के निस्तारण होने तक यथास्थिति रहेगी। दरअसल यहां की भूमि पर बने मकानों को अवैध अतिक्रमण घोषित करना उचित नहीं है क्योंकि संपूर्ण नगर पंचायत क्षेत्र में जो जमीनें हैं वह जल विद्युत उत्पादन निगम, सिंचाई विभाग और रेलवे के अंतर्गत आती हैं। ऐसे में संपूर्ण नगर क्षेत्र को ही खाली कराना पड़ेगा। इसीलिए लगातार यह मांग की जाती रही है कि इन जमीनों को नगर पंचायत में स्थानांतरित कर जो लोग दशकों से यहां बसे हैं उन आवासों व बस्तियों को विनियमित कर उन्हें आवंटित किया जाए। यही स्थिति अनपरा तापीय परियोजना, एनसीएल व एनटीपीसी की जमीनों पर बसे लोगों की भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें