पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय में महिलाओें को सिलाई मशीन वितरण कर?
- फोटो : SONBHADRA
अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम से संचालित टेलरिंग शॉप योजना के अंतर्गत रविवार को 136 लाभार्थियों को सिलाई-कढ़ाई मशीन व अन्य सहायक उपकरण वितरित किया गया। पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय उरमौरा में आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने सभी लाभार्थियों से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।
राज्य मंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में यह योजना बेहद उपयोगी है। प्रशिक्षित महिलाएं अपने हुनर का उपयोग कर स्वरोजगार कर परिवार को आगे बढ़ाने में सहयोगी बनें। कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों, महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। बस जरूरत है जागरूक होकर योजनाओं का लाभ लेने की। जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने बताया कि टेलरिंग शॉप योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले अनुसूचित जाति के परिवारों को सिलाई मशीन, क्राफ्ट मशीन व अन्य उपकरण प्रदान किया गया है। इस मौके पर एडीएम सहदेव मिश्र, उमेश पटेल, राकेश पांडेय, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।