फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के हटते ही सब ठीक हो जाएगा: इंद्रजीत

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज विजयगढ़ वाटिका में सपा जन संदेश यात्रा में पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज का स्वागत कर? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के नेतृत्व में जनसंदेश यात्रा बुधवार को सोनभद्र पहुंची। पार्टी कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। विजयगढ़ वाटिका में हुई सभा में कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव जीतने का मंत्र दिया गया। सभा में राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि भाजपा के सत्ता से हटते ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। जनता चुनाव का इंतजार कर रही है। हर हाल में भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई है। महंगाई लगातार बढ़ती चली जा रही है। नौजवान नौकरी के लिए परेशान हैं। भाजपा सरकार से नौजवान, किसान, मजदूर महिलाएं, व्यापारी पूरी तरह से परेशान हैं। वक्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को गांव-गांव जाकर बताने की अपील की। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा और रमेश चंद दूबे ने कहा कि भाजपा सरकार में किसी का भला होने वाला नहीं है। जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि आप एकजुट होकर क्षेत्र में जाकर पार्टी की नीतियों को लोगों को बताने का काम करें। इस मौके रामनिहोर यादव, रवि कुमार गोंड़, श्याम बिहारी यादव, रामप्यारे सिंह पटेल, रमेश यादव, ओमप्रकाश त्रिपाठी, जुबेर आलम, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार जैन, राजेश सिंह, बाबू लाल यादव, रमाशंकर, मंदाकिनी पांडेय, रुखसाना, निधि पांडेय, रंजन, अशोक पटेल, अनीता राकेश, नारायण सिंह कुशवाहा, कामरान खान, प्रमोद यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें