फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंको की पहली इकाई से विद्युत उत्पादन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरहॉलिंग के लिए नवंबर माह के अंत में शट डाउन ली गई लैंको परियोजना की पहली इकाई से शुक्रवार सुबह विद्युत उत्पादन शुरू हो गया है। इससे शीतलहर के दौरान बिजली की बढ़ी मांग को पूरा करने में पावर कारपोरेशन को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

रूटीन ओवरहॉलिंग के लिए लैंको की 600 मेगावाट की पहली इकाई को नवंबर के अंतिम सप्ताह में शट डाउन लिया गया था। यूनिट हेड संदीप गोस्वामी ने बताया कि विशेषज्ञ अभियंताओं की देखरेख में निर्धारित समय सीमा के भीतर इकाई की ओवरहॉलिंग का कार्य पूरा किया गया। आवश्यक टेस्टिंग के बाद इकाई को बृहस्पतिवार की रात में 10 बजे लाइटअप किया गया। आवश्यक निरीक्षण के बाद इसे शुक्रवार सुबह 6.35 बजे सिंक्रोनाइज कर लिया गया है। रात तक इस इकाई से पूर्ण क्षमता से विद्युत उत्पादन शुरू हो जाएगा। प्रदेश में जारी शीतलहर के कारण इस समय प्रदेश में बिजली की मांग उत्तरोत्तर वृद्धि पर है। शुक्रवार सुबह बिजली की अधिकतम मांग वृहस्पतिवार के सापेक्ष 100 मेगावाट बढ़कर 17623 मेगावाट पहुंच गई। ऐसे में लैंको की पहली इकाई के लोड पर आ जाने से पावर कारपोरेशन को काफी राहत मिली है। शुक्रवार दोपहर तक अनपरा ए से 311, बी से 902, डी से 955 व सी लैंको से 860 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें