फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली अभियंताओं ने काली पट्टी बांध कर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ ने विभिन्न मांगों के समर्थन में सोमवार से आंदोलन शुरू कर दिया। पूरे दिन काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। 26 अक्तूबर से सभी ऊर्जा निगमों में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

परियोजना चिकित्सालय के पीछे हुई सांध्यकालीन सभा में अनपरा, ओबरा, पिपरी क्षेत्र के केंद्रीय उपाध्यक्ष इं. बीएन सिंह, सहायक सचिव इं. अदालत वर्मा व क्षेत्रीय सचिव इं. अंकित प्रकाश ने कहा कि छह, सात व आठ अक्तूबर को शाम चार बजे से पांच बजे तक एक घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। 11 व 12 अक्तूबर को शाम तीन बजे से पांच बजे तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। 18 से 23 अक्तूबर तक दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक तीन घंटे का कार्य बहिष्कार होगा। 18 अक्तूबर से शाम पांच बजे से अगले दिन सुबह 10 बजे तक कार्य बहिष्कार करेंगे। समस्याओं का सार्थक समाधान न होने पर 26 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे। इस दौरान एके राय, इंद्र कपूर, अवधेश सिंह, बालमुकुंद यादव, मनीष तिवारी, सुजीत कुमार सिंह, संजय सिंह, संदीप मद्धेशिया, प्रभात कुमार, रोहित गुप्ता, संजय शुक्ला, अतुल यादव, सनी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें