फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के हित में काम कर रही सरकार: राज्यमंत्री

विज्ञापन
सलखन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गौंड। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
राजा बलदेव दास बिरला सोन घाट इंटर कॉलेज में राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड का अभिनंदन किया गया। इस दौरान विचार गोष्ठी में राज्यमंत्री ने प्रदेश सरकार को गरीबों, आदिवासियों का हिमायती बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों, आदिवासियों, एससी-एसटी के हित में कार्य कर रही है। शासन की योजनाओं को राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि समाज कल्याण विभाग में व्याप्त अनियमितताओं को दूर करेंगे। सोनभद्र के आदिवासियों को आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। इसकी फाइल केंद्र सरकार के पास जा चुकी है।शिक्षा संस्थाओं में व्याप्त कमियों को दूर किया जाएगा। अध्यापकों की कमी और छात्रावास आदि की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। आयोजक संस्था के प्रबंधक आत्मानंद मिश्रा ने सर्वेंट सोसायटी ऑफ इंडिया का उद्देश्य बताया। राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार से पुरस्कृत व पूर्व प्रधानाचार्य हरिशंकर शुक्ल ने कहा कि मंत्रीजी ने इसी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है। निश्चित रूप से वे विद्यालय के प्रति अपने उत्तरदायित्व का पालन करेंगे। कार्यक्रम में विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। साहित्यकार तृप्ति केसरवानी, हर्ष वर्धन आदि को सम्मान पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रामदास, विशाल पांडे, विकास पटेल, राम मनोरथ शुक्ल, बुद्धिनाथ शुक्ल, तेजपति पांडेय, सत्यदेव पांडेय, रामधनी, दीपक दुबे आदि रहे। संचालन शिक्षक उमाकांत चौबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें