फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली अभियंताओं ने एक घंटे किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली अभियंताओं का प्रदेशव्यापी आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। आंदोलन के दूसरे चरण के पहले दिन बिजली अभियंताओं ने शाम चार से पांच बजे तक एक घंटे का कार्य बहिष्कार किया। परियोजना चिकित्सालय के पास एकत्र होकर विरोध सभा की।
विज्ञापन

संघ के केंद्रीय पदाधिकारी बीएन सिंह व अदालत वर्मा ने कहा कि बीते एक साल से अधिक समय से लंबित ज्वलंत समस्याओं के प्रति प्रबंधन ने उपेक्षात्मक रवैया अपना रखा है। इससे सभी बिजली अभियंता चिंतित और आक्रोशित हैं। कहा कि आंदोलन के अगले चरण में सात व आठ अक्तूबर को भी पूरे प्रदेश में शाम चार बजे से पांच बजे तक एक घंटे का कार्य बहिष्कार कर विरोध सभा की जाएगी। इस दौरान एके राय, एचके गुप्ता, इंद्र कपूर, आरके सिंह, एसके रजक, वीके दिनकर, निखिल चतुर्वेदी, मनोज यादव, कालिका सिंह, योगेंद्र मौर्या, अमित सिंह, किशलय श्रीवास्तव, मनीष तिवारी, डीके उपाध्याय, सुभाष पटेल, अशोक यादव, आरबी कुरील, विवेक गुप्ता, कल्याण सिंह, शशिकांत, आनंद यादव, अजय प्रसाद, स्वप्निल यादव, रोहित गुप्ता, सुशील प्रकाश, विनय दीक्षित, सुनील सिंह, सौरभ पाण्डेय, संदीप मद्धेशिया, प्रभात कुमार, संजय शुक्ला, सुजीत सिंह, अर्जुन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें