फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्तक अभियान में मिले टीबी के आठ नए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संचारी रोग नियंत्रण माह के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में चलाए जा रहे दस्तक अभियान में अब तक टीबी (क्षय रोग) के आठ नए मरीज मिले हैं। क्षय रोग विभाग ने रोगियों का नि:शुल्क उपचार भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आरजी यादव ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण माह के तहत जिले में 17 अक्तूबर से दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में अब तक 22 संदिग्धों को चिह्नित कर 16 लोगों की जांच की गई। इसमें से आठ मरीज पॉजिटिव मिले हैं। टीम टीबी रोगियों, कुपोषित बच्चों और बुखार से पीड़ित लोगों को चिह्नित करने के साथ ही कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक कर रही है। बताया कि टीबी रोगियों को निक्षय पोषण योजना के तहत उनके खान-पान तथा पौष्टिक आहार के लिए 500 रुपये प्रतिमाह उनके बैंक खाते में भेजा जाएगा। इससे पहले 11 से 25 जुलाई तक चले दस्तक अभियान में 26 टीबी के रोगी मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें