फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की चपेट में आने आठ मवेशियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी सुकृत क्षेत्र के लोहरा गांव में शनिवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से घरेलू सामान सहित तीन गाय, तीन बछिया व दो बकरियों की मौत हो गई। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

लोहरा गांव निवासी दया झाड़ू बना कर बेचने का कारोबार कर जीविकोपार्जन करता है। पीड़ित दया ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक उसके घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और उसकी चपेट में आकर तीन-चार गट्ठर झाड़ू समेत अन्य सामान जलने लगा। घटना के वक्त परिवार का कोई भी व्यक्ति घर पर नहीं था, सभी लोग काम करने गए थे। ग्रामीणों ने किसी तरह आग को बुझाया। पीड़ित ने बताया कि आग की चपेट में आने से आठ मवेशियों की मौत हो गई। उन्होंने जिला प्रशासन से आग से हुए नुकसान का आकलन कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें