फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति और सास के खिलाफ दहेज उत्पीडन का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से भगाने के मामले में राबट्र्सगंज कोतवाली पुलिस ने पति समेत दो लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार को यह कार्रवाई पीड़िता की तहरीर पर हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि वर्ष 2019 में राबर्ट्सगंज नगर निवासी नाजी उर्फ नाजिया कुरैशी की शादी राजू उर्फ शाहनवाज के साथ हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि लगभग एक साल बाद पति व उसकी मां और बहन का व्यवहार बिगड़ने लगा। उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। दहेज के लिए भी उन्होंने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। नाजिया का आरोप है कि ससुरालवालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया है। अब वह मायके में ही रह रही है। इस संबंध में कोतवाल सत्यनारायण मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर उसके पति और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें