फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलंग डालकर छोड़ने से आवागमन में दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र में रामगढ़ नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत पनिकप कलां में प्राथमिक विद्यालय से रेटी पांडेय तक सड़क निर्माण के नाम पर सोलंग डालकर छोड़ देने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

जिला पंचायत की ओर से करीब 20 लाख की लागत से ग्राम पंचायत पनिकप कलां में प्राथमिक विद्यालय से रेटी पांडेय तक करीब डेढ़ किमी तक सड़क की मरम्मत होनी है। लेकिन सड़क मरम्मत के नाम पर सोलंग डालकर छोड़ दिया गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तीन माह से सड़क पर गिट्टी बिखरी पड़ी है और जो काम भी हुआ है।
हाल यह है कि जगह-जगह पुरानी गिट्टी दिखाई दे रही है। मरम्मत के नाम पर महज खानापूर्ति की गई है। प्रधान मंगला प्रसाद शुभेंदू सिंह, पिंटू, राजेश यादव, शिवकुमार, परमेश्वर आदि ने उच्चधिकारियों से मांग की है कि काफी दिनों से सड़क अधूरी पड़ी है। इसकी जांच कराकर मानक के अनुसार सड़क निर्माण कराया जाए। चेताया कि सुनवाई नहीं हुई तो ग्रामीण जिलाधिकारी से इसकी शिकायत करेंगे। इस बारे में जूनियर ंइंजीनियर रमेश चौरसिया ने बताया कि जो भी काम होगा मानक के अनुसार ही कराया जाएगा और जल्द से जल्द उसे पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें